अध्याय 22
शब्द-ज्ञान
1. पर्यायवाची शब्द
किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक
शब्दों को पर्यायवाची शब्द
कहते हैं। यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में
एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।
1.अमृत- सुधा, सोम, पीयूष, अमिय।
2.असुर- राक्षस, दैत्य, दानव, निशाचर।
3.अग्नि- आग, अनल, पावक, वह्नि।
4.अश्व- घोड़ा, हय, तुरंग, बाजी।
5.आकाश- गगन, नभ, आसमान, व्योम, अंबर।
6.आँख- नेत्र, दृग, नयन, लोचन।
7.इच्छा- आकांक्षा, चाह, अभिलाषा, कामना।
8.इंद्र- सुरेश, देवेंद्र, देवराज, पुरंदर।
9.ईश्वर- प्रभु, परमेश्वर, भगवान, परमात्मा।
10.कमल- जलज, पंकज, सरोज, राजीव, अरविन्द।
11.गरमी- ग्रीष्म, ताप, निदाघ, ऊष्मा।
12.गृह- घर, निकेतन, भवन, आलय।
13.गंगा- सुरसरि, त्रिपथगा, देवनदी, जाह्नवी, भागीरथी।
14.चंद्र- चाँद, चंद्रमा, विधु, शशि, राकेश।
15.जल- वारि, पानी, नीर, सलिल, तोय।
16.नदी- सरिता, तटिनी, तरंगिणी, निर्झरिणी।
17.पवन- वायु, समीर, हवा, अनिल।
18.पत्नी- भार्या, दारा, अर्धागिनी, वामा।
19.पुत्र- बेटा, सुत, तनय, आत्मज।
20.पुत्री-बेटी, सुता, तनया, आत्मजा।
21.पृथ्वी- धरा, मही, धरती, वसुधा, भूमि, वसुंधरा।
22.पर्वत- शैल, नग, भूधर, पहाड़।
23.बिजली- चपला, चंचला, दामिनी, सौदामनी।
24.मेघ- बादल, जलधर, पयोद, पयोधर, घन।
25.राजा- नृप, नृपति, भूपति, नरपति।
26.रजनी- रात्रि, निशा, यामिनी, विभावरी।
27.सर्प- सांप, अहि, भुजंग, विषधर।
28.सागर- समुद्र, उदधि, जलधि, वारिधि।
29.सिंह- शेर, वनराज, शार्दूल, मृगराज।
30.सूर्य- रवि, दिनकर, सूरज, भास्कर।
31.स्त्री- ललना, नारी, कामिनी, रमणी, महिला।
32.शिक्षक- गुरु, अध्यापक, आचार्य, उपाध्याय।
33.हाथी- कुंजर, गज, द्विप, करी, हस्ती।
2. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
| 1 |
जिसे देखकर डर (भय) लगे |
डरावना, भयानक |
| 2 |
जो स्थिर रहे |
स्थावर |
| 3 |
ज्ञान देने वाली |
ज्ञानदा |
| 4 |
भूत-वर्तमान-भविष्य को
देखने (जानने) वाले |
त्रिकालदर्शी |
| 5 |
जानने की इच्छा रखने वाला |
जिज्ञासु |
| 6 |
जिसे क्षमा न किया जा सके |
अक्षम्य |
| 7 |
पंद्रह दिन में एक बार होने
वाला |
पाक्षिक |
| 8 |
अच्छे चरित्र वाला |
सच्चरित्र |
| 9 |
आज्ञा का पालन करने वाला |
आज्ञाकारी |
| 10 |
रोगी की चिकित्सा करने वाला |
चिकित्सक |
| 11 |
सत्य बोलने वाला |
सत्यवादी |
| 12 |
दूसरों पर उपकार करने वाला |
उपकारी |
| 13 |
जिसे कभी बुढ़ापा न आये |
अजर |
| 14 |
दया करने वाला |
दयालु |
| 15 |
जिसका आकार न हो |
निराकार |
| 16 |
जो आँखों के सामने हो |
प्रत्यक्ष |
| 17 |
जहाँ पहुँचा न जा सके |
अगम, अगम्य |
| 18 |
जिसे बहुत कम ज्ञान हो,
थोड़ा जानने वाला |
अल्पज्ञ |
| 19 |
मास में एक बार आने वाला |
मासिक |
| 20 |
जिसके कोई संतान
न हो |
निस्संतान |
| 21 |
जो कभी न मरे |
अमर |
| 22 |
जिसका आचरण अच्छा न हो |
दुराचारी |
| 23 |
जिसका कोई मूल्य न हो |
अमूल्य |
| 24 |
जो वन में घूमता हो |
वनचर |
| 25 |
जो इस लोक से बाहर की बात हो |
अलौकिक |
| 26 |
जो इस लोक की बात हो |
लौकिक |
| 27 |
जिसके नीचे रेखा हो |
रेखांकित |
| 28 |
जिसका संबंध पश्चिम से हो |
पाश्चात्य |
| 29 |
जो स्थिर रहे |
स्थावर |
| 30 |
दुखांत नाटक |
त्रासदी |
| 31 |
जो क्षमा करने के योग्य हो |
क्षम्य |
| 32 |
हिंसा करने वाला |
हिंसक |
| 33 |
हित चाहने वाला |
हितैषी |
| 34 |
हाथ से लिखा हुआ |
हस्तलिखित |
| 35 |
सब कुछ जानने वाला |
सर्वज्ञ |
| 36 |
जो स्वयं पैदा हुआ हो |
स्वयंभू |
| 37 |
जो शरण में आया हो |
शरणागत |
| 38 |
जिसका वर्णन न किया जा सके |
वर्णनातीत |
| 39 |
फल-फूल खाने वाला |
शाकाहारी |
| 40 |
जिसकी पत्नी मर गई हो |
विधुर |
| 41 |
जिसका पति मर गया हो |
विधवा |
| 42 |
सौतेली माँ |
विमाता |
| 43 |
व्याकरण जाननेवाला |
वैयाकरण |
| 44 |
रचना करने वाला |
रचयिता |
| 45 |
खून से रँगा हुआ |
रक्तरंजित |
| 46 |
अत्यंत सुन्दर स्त्री |
रूपसी |
| 47 |
कीर्तिमान पुरुष |
यशस्वी |
| 48 |
कम खर्च करने वाला |
मितव्ययी |
| 49 |
मछली की तरह आँखों वाली |
मीनाक्षी |
| 50 |
मयूर की तरह आँखों वाली |
मयूराक्षी |
| 51 |
बच्चों के लिए काम की वस्तु |
बालोपयोगी |
| 52 |
जिसकी बहुत अधिक चर्चा हो |
बहुचर्चित |
| 53 |
जिस स्त्री के कभी संतान न
हुई हो |
वंध्या (बाँझ) |
| 54 |
फेन से भरा हुआ |
फेनिल |
| 55 |
प्रिय बोलने वाली स्त्री |
प्रियंवदा |
| 56 |
जिसकी उपमा न हो |
निरुपम |
| 57 |
जो थोड़ी देर पहले पैदा हुआ
हो |
नवजात |
| 58 |
जिसका कोई आधार न हो |
निराधार |
| 59 |
नगर में वास करने वाला |
नागरिक |
| 60 |
रात में घूमने वाला |
निशाचर |
| 61 |
ईश्वर पर विश्वास न रखने
वाला |
नास्तिक |
| 62 |
मांस न खाने वाला |
निरामिष |
| 63 |
बिलकुल बरबाद हो गया हो |
ध्वस्त |
| 64 |
जिसकी धर्म में निष्ठा हो |
धर्मनिष्ठ |
| 65 |
देखने योग्य |
दर्शनीय |
| 66 |
बहुत तेज चलने वाला |
द्रुतगामी |
| 67 |
जो किसी पक्ष में न हो |
तटस्थ |
| 68 |
तत्त्त्तव को जानने वाला |
तत्त्त्तवज्ञ |
| 69 |
तप करने वाला |
तपस्वी |
| 70 |
जो जन्म से अंधा हो |
जन्मांध |
| 71 |
जिसने इंद्रियों को जीत
लिया हो |
जितेंद्रिय |
| 72 |
चिंता में डूबा हुआ |
चिंतित |
| 73 |
जो बहुत समय कर ठहरे |
चिरस्थायी |
| 74 |
जिसकी चार भुजाएँ हों |
चतुर्भुज |
| 75 |
हाथ में चक्र धारण करनेवाला
|
चक्रपाणि |
| 76 |
जिससे घृणा की जाए |
घृणित |
| 77 |
जिसे गुप्त रखा जाए |
गोपनीय |
| 78 |
गणित का ज्ञाता |
गणितज्ञ |
| 79 |
आकाश को चूमने वाला |
गगनचुंबी |
| 80 |
जो टुकड़े-टुकड़े हो गया हो |
खंडित |
| 818 |
आकाश में उड़ने वाला |
नभचर |
| 82 |
तेज बुद्धिवाला |
कुशाग्रबुद्धि |
| 83 |
कल्पना से परे हो |
कल्पनातीत |
| 84 |
जो उपकार मानता है |
कृतज्ञ |
| 85 |
किसी की हँसी उड़ाना |
उपहास |
| 86 |
ऊपर कहा हुआ |
उपर्युक्त |
| 87 |
ऊपर लिखा गया |
उपरिलिखित |
| 88 |
जिस पर उपकार किया गया हो |
उपकृत |
| 89 |
इतिहास का ज्ञाता |
अतिहासज्ञ |
| 90 |
आलोचना करने वाला |
आलोचक |
| 91 |
ईश्वर में आस्था रखने वाला |
आस्तिक |
| 92 |
बिना वेतन का |
अवैतनिक |
| 93 |
जो कहा न जा सके |
अकथनीय |
| 94 |
जो गिना न जा सके |
अगणित |
| 95 |
जिसका कोई शत्रु ही न जन्मा
हो |
अजातशत्रु |
| 96 |
जिसके समान कोई दूसरा न हो |
अद्वितीय |
| 97 |
जो परिचित न हो |
अपरिचित |
| 98 |
जिसकी कोई उपमा न हो |
अनुपम |
3. विपरीतार्थक (विलोम शब्द)
| शब्द |
विलोम |
शब्द |
विलोम |
शब्द |
विलोम |
| अथ |
इति |
आविर्भाव |
तिरोभाव |
आकर्षण |
विकर्षण |
| आमिष |
निरामिष |
अभिज्ञ |
अनभिज्ञ |
आजादी |
गुलामी |
| अनुकूल |
प्रतिकूल |
आर्द्र |
शुष्क |
अनुराग |
विराग |
| आहार |
निराहार |
अल्प |
अधिक |
अनिवार्य |
वैकल्पिक |
| अमृत |
विष |
अगम |
सुगम |
अभिमान |
नम्रता |
| आकाश |
पाताल |
आशा |
निराशा |
अर्थ |
अनर्थ |
| अल्पायु |
दीर्घायु |
अनुग्रह |
विग्रह |
अपमान |
सम्मान |
| आश्रित |
निराश्रित |
अंधकार |
प्रकाश |
अनुज |
अग्रज |
| अरुचि |
रुचि |
आदि |
अंत |
आदान |
प्रदान |
| आरंभ |
अंत |
आय |
व्यय |
अर्वाचीन |
प्राचीन |
| अवनति |
उन्नति |
कटु |
मधुर |
अवनी |
अंबर |
| क्रिया |
प्रतिक्रिया |
कृतज्ञ |
कृतघ्न |
आदर |
अनादर |
| कड़वा |
मीठा |
आलोक |
अंधकार |
क्रुद्ध |
शान्त |
| उदय |
अस्त |
क्रय |
विक्रय |
आयात |
निर्यात |
| कर्म |
निष्कर्म |
अनुपस्थित |
उपस्थित |
खिलना |
मुरझाना |
| आलस्य |
स्फूर्ति |
खुशी |
दुख, गम |
आर्य |
अनार्य |
| गहरा |
उथला |
अतिवृष्टि |
अनावृष्टि |
गुरु |
लघु |
| आदि |
अनादि |
जीवन |
मरण |
इच्छा |
अनिच्छा |
| गुण |
दोष |
इष्ट |
अनिष्ट |
गरीब |
अमीर |
| इच्छित |
अनिच्छित |
घर |
बाहर |
इहलोक |
परलोक |
| चर |
अचर |
उपकार |
अपकार |
छूत |
अछूत |
| उदार |
अनुदार |
जल |
थल |
उत्तीर्ण |
अनुत्तीर्ण |
| जड़ |
चेतन |
उधार |
नकद |
जीवन |
मरण |
| उत्थान |
पतन |
जंगम |
स्थावर |
उत्कर्ष |
अपकर्ष |
| उत्तर |
दक्षिण |
जटिल |
सरस |
गुप्त |
प्रकट |
| एक |
अनेक |
तुच्छ |
महान |
ऐसा |
वैसा |
| दिन |
रात |
देव |
दानव |
दुराचारी |
सदाचारी |
| मानवता |
दानवता |
धर्म |
अधर्म |
महात्मा |
दुरात्मा |
| धीर |
अधीर |
मान |
अपमान |
धूप |
छाँव |
| मित्र |
शत्रु |
नूतन |
पुरातन |
मधुर |
कटु |
| नकली |
असली |
मिथ्या |
सत्य |
निर्माण |
विनाश |
| मौखिक |
लिखित |
आस्तिक |
नास्तिक |
मोक्ष |
बंधन |
| निकट |
दूर |
रक्षक |
भक्षक |
निंदा |
स्तुति |
| पतिव्रता |
कुलटा |
राजा |
रंक |
पाप |
पुण्य |
| राग |
द्वेष |
प्रलय |
सृष्टि |
रात्रि |
दिवस |
| पवित्र |
अपवित्र |
लाभ |
हानि |
विधवा |
सधवा |
| प्रेम |
घृणा |
विजय |
पराजय |
प्रश्न |
उत्तर |
| पूर्ण |
अपूर्ण |
वसंत |
पतझर |
परतंत्र |
स्वतंत्र |
| विरोध |
समर्थन |
बाढ़ |
सूखा |
शूर |
कायर |
| बंधन |
मुक्ति |
शयन |
जागरण |
बुराई |
भलाई |
| शीत |
उष्ण |
भाव |
अभाव |
स्वर्ग |
नरक |
| मंगल |
अमंगल |
सौभाग्य |
दुर्भाग्य |
स्वीकृत |
अस्वीकृत |
| शुक्ल |
कृष्ण |
हित |
अहित |
साक्षर |
निरक्षर |
| स्वदेश |
विदेश |
हर्ष |
शोक |
हिंसा |
अहिंसा |
| स्वाधीन |
पराधीन |
क्षणिक |
शाश्वत |
साधु |
असाधु |
| ज्ञान |
अज्ञान |
सुजन |
दुर्जन |
शुभ |
अशुभ |
| सुपुत्र |
कुपुत्र |
सुमति |
कुमति |
सरस |
नीरस |
| सच |
झूठ |
साकार |
निराकार |
श्रम |
विश्राम |
| स्तुति |
निंदा |
विशुद्ध |
दूषित |
सजीव |
निर्जीव |
| विषम |
सम |
सुर |
असुर |
विद्वान |
मूर्ख |
4. एकार्थक प्रतीत होने वाले शब्द
1. अस्त्र- जो हथियार हाथ से फेंककर चलाया
जाए। जैसे-बाण।
शस्त्र- जो हथियार हाथ में पकड़े-पकड़े
चलाया जाए। जैसे-कृपाण।
2. अलौकिक- जो इस जगत में कठिनाई से प्राप्त हो। लोकोत्तर।
अस्वाभाविक- जो मानव स्वभाव के विपरीत हो।
असाधारण- सांसारिक होकर भी अधिकता से न
मिले। विशेष।
3. अमूल्य- जो चीज मूल्य देकर भी प्राप्त न हो सके।
बहुमूल्य- जिस चीज का बहुत मूल्य देना
पड़ा।
4. आनंद- खुशी का स्थायी और गंभीर भाव।
आह्लाद- क्षणिक एवं तीव्र आनंद।
उल्लास- सुख-प्राप्ति की अल्पकालिक
क्रिया, उमंग।
प्रसन्नता-साधारण आनंद का भाव।
5. ईर्ष्या- दूसरे की उन्नति को सहन न कर सकना।
डाह-ईर्ष्यायुक्त जलन।
द्वेष- शत्रुता का भाव।
स्पर्धा- दूसरों की उन्नति देखकर स्वयं
उन्नति करने का प्रयास करना।
6. अपराध- सामाजिक एवं सरकारी कानून का उल्लंघन।
पाप- नैतिक एवं धार्मिक नियमों को तोड़ना।
7. अनुनय-किसी बात पर सहमत होने की प्रार्थना।
विनय- अनुशासन एवं शिष्टतापूर्ण निवेदन।
आवेदन-योग्यतानुसार किसी पद के लिए कथन
द्वारा प्रस्तुत होना।
प्रार्थना- किसी कार्य-सिद्धि के लिए
विनम्रतापूर्ण कथन।
8. आज्ञा-बड़ों का छोटों को कुछ करने के लिए आदेश।
अनुमति-प्रार्थना करने पर बड़ों द्वारा दी
गई सहमति।
9. इच्छा- किसी वस्तु को चाहना।
उत्कंठा- प्रतीक्षायुक्त प्राप्ति की
तीव्र इच्छा।
आशा-प्राप्ति की संभावना के साथ इच्छा का
समन्वय।
स्पृहा-उत्कृष्ट इच्छा।
10. सुंदर- आकर्षक वस्तु।
चारु- पवित्र और सुंदर वस्तु।
रुचिर-सुरुचि जाग्रत करने वाली सुंदर वस्तु।
मनोहर- मन को लुभाने वाली वस्तु।
11. मित्र- समवयस्क, जो अपने प्रति प्यार रखता हो।
सखा-साथ रहने वाला समवयस्क।
सगा-आत्मीयता रखने वाला।
सुहृदय-सुंदर हृदय वाला, जिसका व्यवहार
अच्छा हो।
12. अंतःकरण- मन, चित्त, बुद्धि, और अहंकार की समष्टि।
चित्त- स्मृति, विस्मृति, स्वप्न आदि
गुणधारी चित्त।
मन- सुख-दुख की अनुभूति करने वाला।
13. महिला- कुलीन घराने की स्त्री।
पत्नी- अपनी विवाहित स्त्री।
स्त्री- नारी जाति की बोधक।
14. नमस्ते- समान अवस्था वालो को अभिवादन।
नमस्कार- समान अवस्था वालों को अभिवादन।
प्रणाम- अपने से बड़ों को अभिवादन।
अभिवादन- सम्माननीय व्यक्ति को हाथ जोड़ना।
15. अनुज- छोटा भाई।
अग्रज- बड़ा भाई।
भाई- छोटे-बड़े दोनों के लिए।
16. स्वागत- किसी के आगमन पर सम्मान।
अभिनंदन- अपने से बड़ों का विधिवत सम्मान।
17. अहंकार- अपने गुणों पर घमंड करना।
अभिमान- अपने को बड़ा और दूसरे को छोटा
समझना।
दंभ- अयोग्य होते हुए भी अभिमान करना।
18. मंत्रणा- गोपनीय रूप से परामर्श करना।
परामर्श- पूर्णतया किसी विषय पर
विचार-विमर्श कर मत प्रकट करना।
5.समोच्चरित शब्द
1. अनल=आग
अनिल=हवा, वायु
2. उपकार=भलाई, भला करना
अपकार=बुराई, बुरा करना
3. अन्न=अनाज
अन्य=दूसरा
4. अणु=कण
अनु=पश्चात
5. ओर=तरफ
और=तथा
6. असित=काला
अशित=खाया हुआ
7. अपेक्षा=तुलना में
उपेक्षा=निरादर, लापरवाही
8. कल=सुंदर, पुरजा
काल=समय
9. अंदर=भीतर
अंतर=भेद
10. अंक=गोद
अंग=देह का भाग
11. कुल=वंश
कूल=किनारा
12. अश्व=घोड़ा
अश्म=पत्थर
13. अलि=भ्रमर
आली=सखी
14. कृमि=कीट
कृषि=खेती
15. अपचार=अपराध उपचार=इलाज
16. अन्याय=गैर-इंसाफी
अन्यान्य=दूसरे-दूसरे
17. कृति=रचना
कृती=निपुण, परिश्रमी
18. आमरण=मृत्युपर्यंत
आभरण=गहना
19. अवसान=अंत
आसान=सरल
20. कलि=कलियुग, झगड़ा
कली=अधखिला फूल
21. इतर=दूसरा
इत्र=सुगंधित द्रव्य
22. क्रम=सिलसिला कर्म=काम
23. परुष=कठोर
पुरुष=आदमी
24. कुट=घर,किला
कूट=पर्वत
25. कुच=स्तन
कूच=प्रस्थान
26. प्रसाद=कृपा
प्रासादा=महल
27. कुजन=दुर्जन
कूजन=पक्षियों का कलरव
28. गत=बीता हुआ गति=चाल
29. पानी=जल
पाणि=हाथ
30. गुर=उपाय
गुरु=शिक्षक, भारी
31. ग्रह=सूर्य,चंद्र
गृह=घर
32. प्रकार=तरह
प्राकार=किला, घेरा
33. चरण=पैर
चारण=भाट
34. चिर=पुराना
चीर=वस्त्र
35. फन=साँप का फन
फ़न=कला
36. छत्र=छाया
क्षत्र=क्षत्रिय,शक्ति
37. ढीठ=दुष्ट,जिद्दी
डीठ=दृष्टि
38. बदन=देह
वदन=मुख
39. तरणि=सूर्य
तरणी=नौका
40. तरंग=लहर
तुरंग=घोड़ा
41. भवन=घर
भुवन=संसार
42. तप्त=गरम
तृप्त=संतुष्ट
43. दिन=दिवस
दीन=दरिद्र
44. भीति=भय
भित्ति=दीवार
45. दशा=हालत
दिशा=तरफ़
46. द्रव=तरल पदार
अथ द्रव्य=धन
47. भाषण=व्याख्यान
भीषण=भयंकर
48. धरा=पृथ्वी
धारा=प्रवाह
49. नय=नीति
नव=नया
50. निर्वाण=मोक्ष
निर्माण=बनाना
51. निर्जर=देवता निर्झर=झरना
52. मत=राय
मति=बुद्धि
53. नेक=अच्छा
नेकु=तनिक
54. पथ=राह
पथ्य=रोगी का आहार
55. मद=मस्ती
मद्य=मदिरा
56. परिणाम=फल
परिमाण=वजन
57. मणि=रत्न
फणी=सर्प
58. मलिन=मैला
म्लान=मुरझाया हुआ
59. मातृ=माता
मात्र=केवल
60. रीति=तरीका
रीता=खाली
61. राज=शासन
राज=रहस्य
62. ललित=सुंदर
ललिता=गोपी
63. लक्ष्य=उद्देश्य
लक्ष=लाख
64. वक्ष=छाती
वृक्ष=पेड़
65. वसन=वस्त्र
व्यसन=नशा, आदत
66. वासना=कुत्सित
विचार बास=गंध
67. वस्तु=चीज
वास्तु=मकान
68. विजन=सुनसान
व्यजन=पंखा
69. शंकर=शिव
संकर=मिश्रित
70. हिय=हृदय
हय=घोड़ा
71. शर=बाण
सर=तालाब
72. शम=संयम
सम=बराबर
73. चक्रवाक=चकवा
चक्रवात=बवंडर
74. शूर=वीर
सूर=अंधा
75. सुधि=स्मरण
सुधी=बुद्धिमान
76. अभेद=अंतर नहीं
अभेद्य=न टूटने योग्य
77. संघ=समुदाय
संग=साथ
78. सर्ग=अध्याय
स्वर्ग=एक लोक
79. प्रणय=प्रेम
परिणय=विवाह
80. समर्थ=सक्षम
सामर्थ्य=शक्ति
81. कटिबंध=कमरबंध
कटिबद्ध=तैयार
82. क्रांति=विद्रोह
क्लांति=थकावट
83. इंदिरा=लक्ष्मी
इंद्रा=इंद्राणी
6. अनेकार्थक शब्द
1. अक्षर= नष्ट न होने वाला, वर्ण, ईश्वर,
शिव।
2. अर्थ= धन, ऐश्वर्य, प्रयोजन, हेतु।
3. आराम= बाग, विश्राम, रोग का दूर होना।
4. कर= हाथ, किरण, टैक्स, हाथी की सूँड़।
5. काल= समय, मृत्यु, यमराज।
6. काम= कार्य, पेशा, धंधा, वासना, कामदेव।
7. गुण= कौशल, शील, रस्सी, स्वभाव, धनुष की डोरी।
8. घन= बादल, भारी, हथौड़ा, घना।
9. जलज= कमल, मोती, मछली, चंद्रमा, शंख।
10. तात= पिता, भाई, बड़ा, पूज्य, प्यारा, मित्र।
11. दल= समूह, सेना, पत्ता, हिस्सा, पक्ष, भाग, चिड़ी।
12. नग= पर्वत, वृक्ष, नगीना।
13. पयोधर= बादल, स्तन, पर्वत, गन्ना।
14. फल= लाभ, मेवा, नतीजा, भाले की नोक।
15. बाल= बालक, केश, बाला, दानेयुक्त डंठल।
16. मधु= शहद, मदिरा, चैत मास, एक दैत्य, वसंत।
17. राग= प्रेम, लाल रंग, संगीत की ध्वनि।
18. राशि= समूह, मेष, कर्क, वृश्चिक आदि राशियाँ।
19. लक्ष्य= निशान, उद्देश्य।
20. वर्ण= अक्षर, रंग, ब्राह्मण आदि जातियाँ।
21. सारंग= मोर, सर्प, मेघ, हिरन, पपीहा, राजहंस, हाथी, कोयल, कामदेव,
सिंह, धनुष भौंरा, मधुमक्खी, कमल।
22. सर= अमृत, दूध, पानी, गंगा, मधु, पृथ्वी, तालाब।
23. क्षेत्र= देह, खेत, तीर्थ, सदाव्रत बाँटने का स्थान।
24. शिव= भाग्यशाली, महादेव, श्रृगाल, देव, मंगल।
25. हरि= हाथी, विष्णु, इंद्र, पहाड़, सिंह, घोड़ा, सर्प, वानर, मेढक,
यमराज, ब्रह्मा, शिव, कोयल, किरण, हंस।
7. पशु-पक्षियों की बोलियाँ
| पशु |
बोली |
पशु |
बोली |
पशु |
बोली |
| ऊँट |
बलबलाना |
कोयल |
कूकना |
गाय |
रँभाना |
| चिड़िया |
चहचहाना |
भैंस |
डकराना (रँभाना) |
बकरी |
मिमियाना |
| मोर |
कुहकना |
घोड़ा |
हिनहिनाना |
तोता |
टैं-टैं करना |
| हाथी |
चिघाड़ना |
कौआ |
काँव-काँव करना |
साँप |
फुफकारना |
| शेर |
दहाड़ना |
सारस |
क्रें-क्रें करना |
|
|
| टिटहरी |
टीं-टीं करना |
कुत्ता |
भौंकना |
मक्खी |
भिनभिनाना |
8. कुछ जड़ पदार्थों की विशेष ध्वनियाँ या क्रियाएँ
| जिह्वा |
लपलपाना |
दाँत |
किटकिटाना |
| हृदय |
धड़कना |
पैर |
पटकना |
| अश्रु |
छलछलाना |
घड़ी |
टिक-टिक करना |
| पंख |
फड़फड़ाना |
तारे |
जगमगाना |
| नौका |
डगमगाना |
मेघ |
गरजना |
9. कुछ सामान्य अशुद्धियाँ
| अशुद्ध |
शुद्ध |
अशुद्ध |
शुद्ध |
अशुद्ध |
शुद्ध |
अशुद्ध |
शुद्ध |
| अगामी |
आगामी |
लिखायी |
लिखाई |
सप्ताहिक |
साप्ताहिक |
अलोकिक |
अलौकिक |
| संसारिक |
सांसारिक |
क्यूँ |
क्यों |
आधीन |
अधीन |
हस्ताक्षेप |
हस्तक्षेप |
| व्योहार |
व्यवहार |
बरात |
बारात |
उपन्यासिक |
औपन्यासिक |
क्षत्रीय |
क्षत्रिय |
| दुनियां |
दुनिया |
तिथी |
तिथि |
कालीदास |
कालिदास |
पूरती |
पूर्ति |
| अतिथी |
अतिथि |
नीती |
नीति |
गृहणी |
गृहिणी |
परिस्थित |
परिस्थिति |
| आर्शिवाद |
आशीर्वाद |
निरिक्षण |
निरीक्षण |
बिमारी |
बीमारी |
पत्नि |
पत्नी |
| शताब्दि |
शताब्दी |
लड़ायी |
लड़ाई |
स्थाई |
स्थायी |
श्रीमति |
श्रीमती |
| सामिग्री |
सामग्री |
वापिस |
वापस |
प्रदर्शिनी |
प्रदर्शनी |
ऊत्थान |
उत्थान |
| दुसरा |
दूसरा |
साधू |
साधु |
रेणू |
रेणु |
नुपुर |
नूपुर |
| अनुदित |
अनूदित |
जादु |
जादू |
बृज |
ब्रज |
प्रथक |
पृथक |
| इतिहासिक |
ऐतिहासिक |
दाइत्व |
दायित्व |
सेनिक |
सैनिक |
सैना |
सेना |
| घबड़ाना |
घबराना |
श्राप |
शाप |
बनस्पति |
वनस्पति |
बन |
वन |
| विना |
बिना |
बसंत |
वसंत |
अमावश्या |
अमावस्या |
प्रशाद |
प्रसाद |
| हंसिया |
हँसिया |
गंवार |
गँवार |
असोक |
अशोक |
निस्वार्थ |
निःस्वार्थ |
| दुस्कर |
दुष्कर |
मुल्यवान |
मूल्यवान |
सिरीमान |
श्रीमान |
महाअन |
महान |
| नवम् |
नवम |
क्षात्र |
छात्र |
छमा |
क्षमा |
आर्दश |
आदर्श |
| षष्टम् |
षष्ठ |
प्रंतु |
परंतु |
प्रीक्षा |
परीक्षा |
मरयादा |
मर्यादा |
| दुदर्शा |
दुर्दशा |
कवित्री |
कवयित्री |
प्रमात्मा |
परमात्मा |
घनिष्ट |
घनिष्ठ |
| राजभिषेक |
राज्याभिषेक |
पियास |
प्यास |
वितीत |
व्यतीत |
कृप्या |
कृपा |
| व्यक्तिक |
वैयक्तिक |
मांसिक |
मानसिक |
समवाद |
संवाद |
संपति |
संपत्ति |
| विषेश |
विशेष |
शाशन |
शासन |
दुःख |
दुख |
मूलतयः |
मूलतः |
| पिओ |
पियो |
हुये |
हुए |
लीये |
लिए |
सहास |
साहस |
| रामायन |
रामायण |
चरन |
चरण |
रनभूमि |
रणभूमि |
रसायण |
रसायन |
| प्रान |
प्राण |
मरन |
मरण |
कल्यान |
कल्याण |
पडता |
पड़ता |
| ढ़ेर |
ढेर |
झाडू |
झाड़ू |
मेंढ़क |
मेढक |
श्रेष्ट |
श्रेष्ठ |
| षष्टी |
षष्ठी |
निष्टा |
निष्ठा |
सृष्ठि |
सृष्टि |
इष्ठ |
इष्ट |
| स्वास्थ |
स्वास्थ्य |
पांडे |
पांडेय |
स्वतंत्रा |
स्वतंत्रता |
उपलक्ष |
उपलक्ष्य |
| महत्व |
महत्त्त्व |
आल्हाद |
आह्लाद |
उज्वल |
उज्जवल |
व्यस्क |
वयस्क |